केंद्र सरकार हिामाचल के लिए आर्थिक मदद जारी करें
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी आलाकमान से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जल्द गठन करने का आग्रह किया है। पिछले लंबे समय से प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग होने से प्रदेश में संगठन के कामकाज पर विपरीत असर पड़ रहा है इसलिए कार्यकारणी का जल्द अनुमोदन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में जल्द ही नगर निकाय व पंचायतीराज के चुनाव होने जा रहें है, चुनावी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इसके लिए संगठन के पदाधिकारियों को अहम जिम्मेदारिया भी दी जानी है।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से प्रदेश की आर्थिकी पर बहुत विपरीत असर पड़ा है। प्राकृतिक आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित मंडी संसदीय क्षेत्र हुआ है। मंडी में कई लोगों उकी जान चली गई। जबकि बहुत से लोग बाढ़ व भूस्खलन की चपेट में आने से अभी भी लापता है। इस आपदा में करोड़ों रुपए की सरकारी व निजी सम्पति को नुकसन पहुंचा है। प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों से राहत कार्यो में दिन रात जुटी है। ऐसे समय मे प्रदेश व अन्य राज्यों के लोग भी प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए बढ़चढ़ कर सहयोग दे रहें है जो बहुत ही सराहनीय है।
उनका कहना हे कि केंद्र सरकार प्रदेश में आई इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए राहत व पुनर्वास कार्यो को पूरा करने के लिए विशेष आर्थिक मदद जारी करें। आपदा के इस दौर में केंद्र सरकार को प्रदेश की दिल खोलकर मदद करनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए प्रदेश के सभी भाजपा सांसदों से दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर प्रदेश के आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आने का आह्वान किया है।
प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी का गठन न होने से पार्टी का कामकाज हो रहा प्रभावित : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :