हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर मंगलवार को कोटखाई के देओरी खनेटी का दौरा करेंगे। शिक्षा मंत्री 22 जुलाई को दोपहर 1 बजे देओरी खनेटी में आयोजित रेहाली मलले में शामिल होंगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री मां देवी नंदा मंदिर प्रबंधन समिति खनेटी द्वारा आयोजित वॉलीबॉल टूर्नामेंट व सांस्कृतिक कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह देओरी खनेटी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे व जन शिकायतें सुनेंगे।
शिक्षा मंत्री 22 जुलाई को देओरी खनेटी में रेहाली मेले में होंगे शामिल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :