Saturday, February 28, 2026

अलांवग-नक्सेटली-रेयोघाटी वाया कांगी नाला सड़क की हुई सफल पासिंग, जनता ने रोहित ठाकुर का आभार जताया

हिमाचल आजकल

शिमला। कोटखाई की ग्राम पंचायत देवरी-खनेटी की अलांवग-नक्सेटली-रेयोघाटी वाया कांगी नाला सड़क की प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक पासिंग की गई। गौरतलब हैं कि इस सड़क का निर्माण शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के द्वारा 2012-17 के कार्यकाल में लगभग 2.92 करोड़ की लागत से करवाया था। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का हृदय से अभिनंदन और आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इस अवसर पर तहसीलदार कोटखाई ललित सकलानी , पंचायती राज संस्थाओं के वर्तमान व पूर्व प्रतिनिधि, हिमाचल पथ परिवहन निगम, लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व स्थानीय लोग उपस्थित रहें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles