शिक्षा मंत्री ने रिहाली मेले में की शिरकत
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज को कोटखाई के देवरी खनेटी में ऐतिहासिक रिहाली मेले में शिरकत की। उन्होंने देवरी खनेटी में माता देवी नंदन का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि रिहाली मेला मां देवी नंदन के सम्मान में मनाया जाने वाला एक पारंपरिक और ऐतिहासिक मेला है जो हर सावन के महीने में मनाया जाता है, जिसमे स्थानीय और साथ लगते इलाकों से बढ़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि हमारी समृद्घ संस्कृत पूरे विश्व में अनूठी है और मेलेव त्यौहार इसका एक प्रमुख अंग है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान करते हुए बताया कि वह अपनी संस्कृति से जुड़े रहें और इस प्रकार के आयोजनों में बढ़चढ़ कर भाग लें।
देवरी खनेटी में मनाये जाने वाले रिहाली मेले का इतिहास हजारों साल पुराना है जिसका सीधा सम्बन्ध देवी नंदन और खनेटी राजपारिवार से है। यह मेलला सात सौ खनेटी, चार पंचायतों पराली, बदरूनी, देवरी-खनेटी, कुल्टी और क्यारवी और पांच परगने पराली, शिल्ली, अलावंग, शुकीनाली व बसौल के निवासियों द्वारा मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त देवता बेंद्रा और डोम देवता भी इस मेले में भाग लेते हैं।

बॉक्स
कोटखाई में हो रहा सर्वांगीण विकास
शिक्षा मंत्री ने बताया कि कोटखाई की ग्राम पंचायत देवरी-खनेटी की अलांवग-नक्सेटली-रेयोघाटी वाया कांगी नाला सडक़ की प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक पासिंग की गई। इस सडक़ का निर्माण 2. 92 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। उन्होंने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में इस समय सडक़ निर्माण पर लगभग 400 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहें हैं जिससे कि हर एक गाँव को सडक़ सुविधा से जोड़ा जा रहा है। इसके साथ ही 25 लाख रुपए की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय देवरी खनेटी के भवन का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के भवनो का निर्माण किया जा रहा है जिसमें 1 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी खनेटी भी शामिल है।

रोहित ठाकुर ने इस अवसर पर मां देवी नंदन मंदिर प्रबंधन समिति खनेटी के सभी आयोजनकर्ताआें को रिहाली मेले सहित वॉलीबॉल टूर्नामेंट व सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफल आयोजन की बधाई दी और वॉलीबॉल टूर्नामेंट में उत्ष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाडिय़ों को सम्मानित किया।


| All Rights Reserved | Website By :