Monday, January 12, 2026

अपनी मूल संस्कृति से जुड़े रहे युवा : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री अड़ियाला  में कोट काली माता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में हुए शामिल
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि आज के इस आधुनिक युग में जहां हमें नई तकनीकों और वैज्ञानिक खोजों के साथ आगे बढऩा होगा, वहीं अपनी मूल संस्कृति से भी जुड़ा रहना होगा। इससे कि हमारी महान संस्कृति जीवंत रह सके।
शिक्षा मंत्री रविवार को कोटखाई के उबादेश क्षेत्र की ग्राम पंचायत बाघी के अड़ियाला  में कोट काली माता के नवनिर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेकर माता का आर्शीवाद लिया। उल्लेखनीय है कि कोट काली माता, अडिय़ाला मूल रूप से कामरु (किन्नौर) से संबंधित हैं और रामपुर, रोहड़ू व कोटखाई क्षेत्र की आराध्य देवी हैं।
रोहित ठाकुर ने इस पावन अवसर पर उन्हें देवी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है जिसके लिए वह अपने को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
उन्होंने इस अवसर पर आए शश्रद्धालुओं और मंदिर कमेटी के लोगो से भेंट की। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण हिमाचल पूरे विश्व में देव भूमि के नाम से जाना जाता है और यह सत्य भी है क्योंकि यहां की हर पहाड़ी, प्रत्येक गांव और हर घर में देवी-देवताओं  का निवास है और यह देवी-देवता आम जन मानस से जुड़े हुए है। इन्ही विशेषताआें के कारण हमारी समृद्घ संस्कृति पूरी दुनिया में एक अलग स्थान रखती है।

सेब सीजन में सडक़ों को सुचारु रखें अधिकारी
रोहित ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में सेब सीजन भी शुरू हो चुका है जिसको ध्यान में रखते हुए उन्होंने मानसून के दौरान सडक़ों व अन्य जरूरी सुविधाओं  को सुचारु रूप से चलाने के लिए सभी शीर्ष अधिकारियों को निर्देश दिए हैं ताकि बागवानों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े और उनकी फसल समय पर बाजार में पहुंच सके।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles