हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा मार्च 2025 में प्रारंभ किया गया बालिका बैडमिंटन स्पोर्ट्स हॉस्टल जुब्बल, जिला शिमला, अपने पहले ही सत्र में ऐसा ऐतिहासिक कीर्तिमान स्थापित करने में सफल रहा है, जिसने पूरे प्रदेश का गौरव ऊंचा कर दिया। इस बार 23 से 27 जुलाई तक शिमला के इंदिरा गांधी इंडोर खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय ओपन बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता में जुब्बल स्पोर्ट्स हॉस्टल की बालिकाओं ने अंडर-13, अंडर-15 तथा अंडर-17 श्रेणियों में स्वर्ण व रजत पदकों के साथ विजय पताका फहराई।
इस अभूतपूर्व सफलता के पीछे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की सोच रही है । उनके नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वर्ष 2025 में छात्राओं के लिए विशेष रूप से कई नए स्पोर्ट्स हॉस्टल खोलने का जो दूरदर्शी व ऐतिहासिक निर्णय लिया, वह आज रंग ला रहा है। यह निर्णय हिमाचल प्रदेश की बेटियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रतिस्पर्धा हेतु एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है।

शिक्षा विभाग के इस अभियान को सशक्त बनाने में निदेशक स्कूल शिक्षा, आशीष कोहली व अतिरिक्त निदेशक श्री बी. आर. शर्मा का समान रूप से प्रेरणादायक नेतृत्व और प्रतिबद्धता सराहनीय रही है।
बलवंत जोहता जी, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन कोच व जुब्बल हॉस्टल के संचालक को, जिनके वर्ल्ड-क्लास प्रशिक्षण, अनुशासनात्मक सुदृढ़ता और गहन मार्गदर्शन ने इन बालिकाओं को इस मुकाम तक पहुँचाया।
यह प्रतियोगिता ओपन कैटेगरी की थी, जिसमें इंदिरा गांधी खेल परिसर की टीमऔर वे प्रतिभाशाली छात्राएं भी सम्मिलित थीं जो चंडीगढ़, दिल्ली व मुंबई जैसी देश की प्रमुख अकादमियों में निरंतर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। ऐसे चुनौतीपूर्ण वातावरण में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित जुब्बल हॉस्टल की बालिकाओं ने एक तरफ़ा प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण व रजत पदक अपने नाम किए, जो उनके साहस, अनुशासन, समर्पण और उच्च स्तरीय तैयारी का प्रमाण है।


| All Rights Reserved | Website By :