Saturday, August 1, 2026

अब तक मंडियों में पहुंची 35 लाख सेब की पेटियां


हर रोज मंडी में पहुंच रही 3 लाख सेब की पेटियां
हिमाचल आजकल
शिमला।  हिमाचल में सेब सीजन अब पूरे  जोरों पर चल रहा है।  प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन पूरे जोरों पर चल रहा है।   फल
मंडियों में  सीजन  की आमद बढ़ने से सेब के दामों में भारी गिरावट आ गई है। अब तक प्रदेश व देश की विभिन्न मंडियों में करीब 35 लाख सेब की पेटियां पहुंच चुकी है। वहीं अगस्त के दूसरे हफ्ते में मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन शुरू हो जाएगा। सूबे में  सेब सीजन पूरे शबाब पर है। जिला शिमला के कोटखाई, रोहड़ू, जुब्बल, चौपाल व कुमारसेन के कम ऊंचाई क्षेत्रों में सेब सीजन चल रहा है।
हालांकि बारिश के चलते  कई क्षेत्रों में सेब तुड़ान नहीं हो पा रहा है।
 फल मंडियों में अर्ली वैरायटी के सेब के दामों में भारी  गिरावट आई है।
इससे बागवानों को भारी नुकसान  उठाना पड़ रहा है। मंडियों में अर्ली
वैरायटी के सेब के दाम प्रति पेटी 1800 से लेकर 2700 रुपए तक चल रहे है। सरकार के निर्देशों पर बागवान  सेब की पैकिंग यूनिवर्सल कार्टन में कर रहे है।  उधर, प्रदेश व देश की अन्य फल मंडियों में अब तक करीब  35 लाख सेब की पेटियां पहुंच चुकी है। हर रोज मंडियों में करीब 3 लाख सेब की पेटियां पहुंच रही है। वहीं अगस्त के दूसरे हफ्ते में रॉयल वैरायटी का सेब मंडियों में पहुंचना शुरू हो जाएगा। रॉयल वैरायटी के सेब की पूरे देशमें अधिक डिमांड रहती है। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की फसल की कम पैदावार की अनुमान लगाया गया है।  लिहाजा  ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागवानों को इस बार मंडियों सेब के अच्छे दाम मिलने की आसार नजर आ रहे है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles