उदयपुर उपमंडल में पीएमजीएसवाई चरण-3 के तहत 36. 42 करोड़ की लागत के पांच पुलों की आधारशिला रखी
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा लाहौल-स्पीति जिला के केलंग में जनजातीय महोत्सव का शुभारम्भ किया। यह महोत्सव 16 अगस्त को सम्पन्न होगा। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को इस महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह महोत्सव पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दूरगामी भूमिका निभाएगा। प्रदेश में पहली बार किसी महोत्सव का आयोजन जीरो वेस्ट थीम के साथ किया गया है। इस आयोजन के दौरान पर्यावरण संरक्षण के ²ष्टिगत अनेक नवोन्मेषी पहल की गई हैं। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति जिला की कला व संस्कृति विशिष्ट व अनूठी है। इस महोत्सव के माध्यम से यहां आने वाले पर्यटकों को क्षेत्र के बारे में और अधिक जानने व समझने का अवसर प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय महोत्सव हमारी विरासत संरक्षण के प्रति प्रतिबद्घता का प्रतीक है। हिमाचल के पहले जीरो वेस्ट जनजातीय महोत्सव के रूप में यह आयोजन पूरे प्रदेश में लोगों को जिम्मेदारी से उत्सव मनाने के लिए प्रेरित करेगा।
मुख्यमंत्री ने उदयपुर उपमंडल में पीएमजीएसवाई चरण-3 के तहत 36,41,78,000 रुपए की लागत के पांच पुलों का शिलान्यास किया। इनमें 9 करोड़ 93 लाख रुपए की निर्मित होने वाला चौखंग नाले पर 35 मीटर का सिंगल स्पैन स्टील ट्रस पुल, चिनाब नदी पर 9 करोड़ 46 लाख रुपए से निर्मित होने वाला 49 मीटर सिंगल स्पैन डबल लेन स्टील ट्रस पुल, किशोरी नाले पर 17. 68 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाला 22 मीटर सिंगल स्पैन आरसीसी-टी बीम पुल, तेलिंग नाले पर 13.35 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाला 76 मीटर सिंगल स्पैन आरसीसी बीम पुल और मोरिंग नाले पर 1. 89 करोड़ रुपए से निर्मित होने वाला 22 मीटर सिंगल स्पैन आरसीसी बीम ब्रिज शामिल हैं।
विधायक अनुराधा राणा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें महोत्सव की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण जिला के कई क्षेत्रों में भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने क्षेत्र की विकासात्मक आवश्यकताआें की भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने केलंग जनजातीय महोत्सव का शुभारम्भ किया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :