हिमाचल आजकल
शिमला। ऑपरेशन सिंदूर में अपने अदम्य साहस के साथ पाकिस्तान के बहावलपुर और मुरिदके में आतंकी ठिकानों को तबाह करने पर शिमला जिला के जुब्बल के जखोड़ गांव के रहने वाले फ़्लाईट लेफ्टिनेंट आर्शवीर सिंह ठाकुर को भारत सरकार देश के तीसरे सर्वोच्च वीरता सम्मान – वीर चक्र से सम्मानित करेगी।
आर्शवीर फ़्लाइट लेफ्टिनेंट स्तर के अकेले अफसर हैं जिन्हें ऑपरेशन सिंदूर के लिए वीर चक्र से नवाज़ा जा रहा है।

आर्शवीर सिंह ठाकुर के पिता नरवीर सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए हैं और वॉलिबॉल व क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ी व कोच रहे हैं, वहीं आर्शवीर की माता अमरजीत कौर शिमला में सरकारी स्कूल में बतौर शारीरिक शिक्षक कार्यरत हैं और वे भी वॉलीबॉल की कोच हैं। इस उपलब्धि पर समस्त क्षेत्रवासियों को आर्शवीर सिंह ठाकुर पर गर्व है।


| All Rights Reserved | Website By :