हिमाचल आजकल
शिमला। कोटखाई को- ऑपरेटिव यूनियन का गठन किया गया जिसमें सर्व सम्मति से गुमान सिंह चौहान को चैयरमैन चुना गया। वाइस चेयरमैन पद पर बृजेश कंवर को चुना गया। कोटखाई क्षेत्र के विभिन्न जोन स्तर पर संदीप धर्मेईक, बृजेश चौहान, बालक राम सावंत और नीलम चौहान को निदेशक बनाया गया। तहसील कोटखाई को- ऑपरेटिव यूनियन के नवनियुक्त चैयरमैन गुमान सिंह चौहान ने कहा कि को-ऑपरेटिव सोसायटी की मज़बूती के लिए कार्य किया जाएगा। वाइस चैयरमैन ब्रजेश कंवर ने कहा कि यूनियन के सभी निदेशक जल्द ही चैयरमैन गुमान सिंह चौहान की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाक़ात करेंगे।


| All Rights Reserved | Website By :