हर रोज मंडियों में पहुंच रही 3.50 लाख सेब की पेटियां
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में सेब सीजन पूरे जोरों पर चल रहा है। प्रदेश के
मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन चल रहा है। जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सितंबर के पहले हफ्ते सेब सीजन शुरू हो जाएगा।
इस बार देश व प्रदेश की मंडियों में सेब के दामों में भारी गिरावट देखने को मिली है। अब तक प्रदेश व देश की विभिन्न मंडियों में करीब 1 करोड़ 10 लाख सेब की पेटियां पहुंच चुकी है। जिला शिमला के कोटखाई, रोहड़ू, जुब्बल, चौपाल व कुमारसेन के मध्यम ऊंचाई क्षेत्रों में सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। हालांकि बारिश के चलते कई क्षेत्रों में बागवानों
को सेब तुड़ान करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फल मंडियों अच्छी क्वालिटी के में सेब के दाम 1500 से लेकर 2700 रुपए तक है। देश व प्रदेश की मंडियों में अब रॉयल सेब ने दस्तक दे दी है। मंडियों में रॉयल सेब की अधिक डिमांड आ रही है। हिमाचल में इस बार सेब की पैकिंग यूनिवर्सल कार्टन में ही की जा रही है। वहीं प्रदेश की विभिन्न मंडियों में सेब की आमद बढ़ने लगी है। प्रदेश व देश की अन्य फल मंडियों में हर रोज मंडियों में करीब 3. 50 लाख सेब की पेटियां पहुंच रही है। सितंबर महीने में ऊंचाई वाले क्षेत्रों उसे सेब मंडियों में पहुंचना शुरू हो जाएगा। रॉयल वैरायटी के सेब की पूरे देश में अधिक डिमांड रहती है। रॉयल सेब को लंबे समय तक सीए स्टोर में रखा जा सकता है। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की फसल की कम पैदावार की अनुमान लगाया गया है। लिहाजा ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागवानों को इस बार मंडियों सेब के अच्छे दाम मिलने की आसार नजर आ रहे है। प्रदेश की पराला, सोलन और परवाणु फल मंडी में सेब भारी मात्रा में सेब पहुंच रहा है। इसके अलावा बागवाना का रूझान पिंजौर मंडी की ओर भी काफी बढ़ा है।


| All Rights Reserved | Website By :