हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में बादल फटने व भारी बारिश से हो रहें जानमाल के नुकसान पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से पूरी तरह सुरक्षित व सतर्क रहने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि भारी बारिश की बजह से हो रहें भूस्खलन से प्रदेश के जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है, लाखों करोड़ो की सरकारी व गैर सरकारी निजी संपति पूरी तरह ध्वस्त हो गई है जिसके पुनर्निर्माण की प्रदेश सरकार के समुख बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि इस चुनौती से हम सबको एकजुटता के साथ निपटना होगा।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार सीमित संसाधनों के बाबजूद पूरी तत्परता से राहत कार्यो में जुटी है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि वह भी राहत कार्यो में सरकार व प्रशासन को पूरा सहयोग करें और आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिये आगे आएं।
प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं से भी राहत कार्यो में प्रशासन का सहयोग करने व प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने का आह्वान किया हैं।


| All Rights Reserved | Website By :