हिमाचल आजकल
शिमला । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में सर्वसम्मति से पारित प्रदेश में जारी आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने व प्रदेश को आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग की हैं। उन्होंने प्रदेश में भारी बारिश भूस्खलन से हो रहें जानमाल के नुकसान पर चिंता प्रकट करते हुए सभी से अपनी सुरक्षा के प्रति पूरी तरह एहतियात बरतने का आग्रह भी किया हैं। उन्होंने कहा है कि जब तक मौसम सामान्य नही हो जाता बारिश का कहर खत्म नहीं हो जाता तब तक सभी को पूरी सतर्कता बरतनी होगी ताकि किसी भी नुकसान से बचा जा सकें।
प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस नेताओं , कार्यकर्ताओं से आपदा प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करने का आह्वान करते हुए कहा है कि यह समय एक दूसरे की मदद करने का हैं। उन्होंने भाजपा नेताआें से भी आग्रह किया है कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए वह भी प्रदेश सरकार के साथ सहयोग करें। इस आपदा के समय उन्हें किसी भी प्रकार की राजनीति न करते हुए राहत कार्यो के लिए प्रदेश सरकार को हरसंभव सहयोग देना चाहिए।
प्रतिभा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश की विशेष आर्थिक मदद की जाएं। प्रदेश में इस बार भी करोड़ो का नुकसान हो रहा है। आपदा प्रभावित सडक़ो, पुलों का पुनर्निर्माण,पेयजल व बिजली आपूर्ति की बहाली एक बड़ी चुनौती है और राज्य सरकार इस चुनौती से पार पाने के लिए दिन रात जुटी है। प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों से लोगों को राहत व पुनर्निर्माण कार्यो को बड़ी तत्परता से कर रही हैं।
हिमाचल के लिए आर्थिक पैकेज जारी करें केंद्र सरकार : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :