Thursday, February 26, 2026

एसजेवीएन ने एक पकड़ नाम अभियान के तहत शिमला में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया

हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक क भूपेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व मेंए एसजेवीएन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए शिमला में पौधारोपण अभियान का आयोजन किया। राष्ट्रव्यापी एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत यह पौधारोपण अभियान शिमला के सुराला गांव के निकट चमियाना रोड पर आयोजित किया गया।
अजय कुमार शर्मा निदेशक (कार्मिक) और सिपन कुमार गर्ग निदेशक (वित्त) ने पौधारोपण कर वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन किया। अजय कुमार शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन ने दिसंबर 2025 तक 4500 पौधे लगाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसके तहत आज ओकए रोडोडेंड्रोन और खुबानी जैसी विभिन्न प्रजातियों के 300 पौधे लगाए गए हैं।

इस अवसर परए सिपन कुमार गर्ग ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया कि वे राष्ट्र के ग्रीन कवर के विस्तार में निरंतर प्रयास सुनिश्चित करने हेतु ऐसे प्रयासों में सक्रिय रूप से भाग लें। पौधारोपण अभियान में एसजेवीएनए कारपोरेट मुख्यालयए शिमला के विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles