हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 7 और 8 अक्तूबर को चौपाल विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। रोहित ठाकुर 7 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाए खद्दर के नए भवन का शिलान्यास करेंगे और वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जन समस्याएं सुनेंगे।
शिक्षा मंत्री 8 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जीयूएसएसएस नेरवा के बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास करेंगे जिला स्तरीय अंडर.19 बालिका टूर्नामेंट के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि होंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत कर जनता की समस्याएं सुनेंगे।
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर चौपाल के दो दिवसीय प्रवास रहेंगे
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :