Monday, January 12, 2026

मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम की समीक्षा की

हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 13 अक्टूबर को शिमला के ऐतिहासिक रिज पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण की तैयारियों के संबंध में  आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा यह एक राजकीय कार्यक्रम होगा जिसमें कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी  सांसद रजनी पाटिल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए और पुख्ता सुरक्षा प्रबंध करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी तैयारियां समय सीमा के भीतर पूरी की जाएं। बैठक में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया)  नरेश चौहान, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, सचिव जीएडी राजेश शर्मा, उपायुक्त अनुपम कश्यप और अन्य लोग उपस्थित थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles