Friday, February 27, 2026

ग्राम पंचायत बढाल के पूर्व प्रधान रमेश शर्मा ने कांग्रेस में की घर वापसी

हिमाचल आजकल

शिमला। जुब्बल की ग्राम पंचायत बढाल से पूर्व प्रधान रमेश शर्मा ने आज शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली और जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी में घर वापसी की। रोहित ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी का पटका पहनाकर रमेश शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल–नावर–कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने विश्वास दिलाया कि रमेश शर्मा को कांग्रेस पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य व एल एम लबी बैंक के निदेशक देविंदर नेगी और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता ऊधम लाल रिल्टा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles