हिमाचल में सेब सीजन अब अंतिम दौर में
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अब सेब सीजन अङ्क्षतम दौर में चल रहा है। अब सेब सीजन केवल किन्नौर व शिमला जिला के कुछ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही बचा है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों में सेब सीजन खत्म हो जाएगा। इस बार ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागवानों सेब की अच्छे दाम नहीं मिल पाए है। अब तक प्रदेश व देश की विभिन्न मंडियों में करीब 2 करोड़ 70 लाख सेब की पेटियां पहुंच चुकी है।
उधर, जिला शिमला के कोटखाई, रोहड़ू, जुब्बल, चौपाल व नारकंडा के अधिक ऊंचाई के कुछ ही क्षेत्रों में सेब सीजन बचा है। जबकि किन्नौर जिला में सेब सीजन पूरे जोरों पर चल रहा है। वहीं फल मंडियों अच्छी क्वालिटी के में सेब के दामों में भारी गिरावट आई है। शिमला जिला का अच्छी क्वालिटी का सेब 500 से लेकर 1200 रुपए तक बिक रहा है। जबकि किन्नौर के सेब के दामों में उछाल आया है। हालांकि इस बार फल मंडियों में रॉयल सेब की अधिक डिमांड देखने को मिली है। फल मंडियों में सेब की आमद में काफी कमी आई है। फल मंडियों में हर दिन सेब के करीब 50 हजार पेटियां ही पहुंच रही है।
वहीं प्रदेश ऊंचाई वाले क्षेत्रों अब सेब सीजन आखिरी दौर में चल रहा है। फल मंडियों में ज्यादा सेब किन्नौर जिला का ही पहुंच रहा है। अच्छे दाम न मिलने के कारण ऊंचाई वाले क्षेत्रों के अधिकतर बागवानों ने इस बार सेब को कोल्ड स्टोर में रखा है। रॉयल सेब को लंबे समय तक सीए स्टोर में रखा जा सकता है। हालांकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में इस बार सेब की फसल की कम पैदावार भी काफी कम हुई है। लिहाजा ऊंचाई वाले क्षेत्रों के बागवानों को इस बार मंडियों सेब के अच्छे दाम नहीं मिल पाए। प्रदेश सोलन, परवाणु और पिंजौर फल मंडी में ऊंचाई वाले क्षेत्रों से सेब पहुंच रहा है।
देश व प्रदेश की मंडियों में पहुंची 2. 70 करोड़ सेब की पेटियां
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :