केंद्रीय विद्यालय के लिए स्थान का चयन कुफ़्टू फार्म में किया गया
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना संभव हुई है। यह विद्यालय न केवल जुब्बल नावर कोटखाई क्षेत्र के छात्रों के लिए बल्कि पूरे ऊपरी शिमला के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात है। इस पहल के लिए नगर पंचायत कोटखाई की अध्यक्षा अंजली वर्मा , उपाध्यक्ष नगर पंचायत प्रमोद वर्मा, पूर्व अध्यक्ष मोही राम वर्मा , नगर पंचायत कोटखाई के सदस्य मोनिका, हरविंदर दत्त, नीरज व पंकज सूद ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया हैं।
पंचायत कोटखाई की अध्यक्षा अंजली वर्मा का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय कोटखाई में करीब 1500 छात्र शिक्षा प्राप्त करेंगे और करीब 100 के आसपास स्टाफ नियुक्त किया जाएगा। इससे स्थानीय स्तर पर रोजग़ार के अवसरों के साथ साथ कोटखाई बाजार के व्यापारियों की आमदनी में भी वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि इस स्कूल के लिए स्थान का चयन कुफ़्टू फार्म में किया गया है। जब तक विद्यालय का स्थायी भवन तैयार नहीं हो जाता, तब तक वैकल्पिक भवन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के सदस्यों ने कहा कि भाजपा के कुछ स्थानीय नेता केंद्रीय विद्यालय को जेकर राजनीति कर रहे हैं। भाजपा नेताओं द्वारा पहले विद्यालय का झूठा श्रेय लेने की कोशिश की गई जबकि केंद्र सरकार के स्वीकृति पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेख है कि विद्यालय राज्य सरकार के प्रस्ताव पर स्वीकृत किया गया है।


| All Rights Reserved | Website By :