Sunday, January 11, 2026

जुब्बल नावर कोटखाई क्षेत्र में तेजी से हो रहा विकास : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने किया झडग पंचायत भवन एवं सामुदायिक भवन का लोकार्पण
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में जनता को अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने और आधारभूत संरचना को सुदृढ़ और मजबूत बनने के उद्देश्य से विभिन्न भवनों का निर्माण किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में झडग़ में इन दोनों भवनों को जनता को समर्पित किया जा रहा है। शिक्षा मंत्री ने शनिवार का जुब्बल की ग्राम पंचायत झडग़ में 35 लाख रुपए से निर्मित पंचायत भवन का और 18 लाख की राशि से निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया।


उन्होंने यह भी बताया कि पंचायत भवन के निर्माण से जहां एक ओर पंचायती राज संस्थाओं के कार्यों में और अधिक दक्षता आएगी वहीं दूसरी ओर सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों को सामाजिक कार्यों के निर्वाहन में सुविधा होगी। इसके साथ ही रोहित ठाकुर ने झडग़ में 1 करोड़ 87 लाख रुपए की लागत से निर्माणधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के निर्माण कार्य का निरिक्षण भी किया। रोहित ठाकुर ने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान तत्कालीन जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किए गए थे जिनमे से झडग़ का स्वास्थ्य केंद्र एक है।



झडग़ में होने वाली शांत महायज्ञ को लेकर की बैठक
रोहित ठाकुर ने झडग़ में आगामी 4,5,6 दिसंबर माह में होने वाले शांत महायज्ञ को लेकर अधिकारियों व स्थानीय ग्रामीणों के साथ हुई बैठक की की। उन्होंने बताया कि यह शांत महायज्ञ देवता नागेश्वर के सम्मान में 54 वर्षों के बाद मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि देवता नागेश्वर बुशहर क्षेत्र के एक मुख्य देवता है जिनकी पूजा अर्चना 5 पंचायतों के ग्रामीण करते हैं। इस महायज्ञ में लगभग हज़ारों की संख्या में लोगों के आने की संभावना हैं। देवता कमेटी के सदस्यों द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इस समारोह में बुशहर क्षेत्र के लगभग 20 देवी देवताओं को आमंत्रित किया गया है। इन परिस्थितियों में यह आवश्यक है कि व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित और मजबूत किया जाए। रोहित ठाकुर ने पुलिस, मेडिकल, विद्युत, जल शक्ति, लोकनिर्माण, अग्निशमन व अन्य सभी अहम विभागों के शीर्ष अधिकारियों से चर्चा करते हुए बताया कि वे इस बात को सुनिश्चित करें कि सभी प्रकार की सुविधाएं पूरी तरह से व्यवस्थित और मजबूत हो जिससे कि महायज्ञ में भाग लेने वाले लोगों को असुविधा न हो।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles