1.91 करोड़ से निर्माणाधीन पीएचसी पुडग़ के भवन के निर्माण कार्य का किया निरिक्षण
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सोमवार आज कोटखाई के पूडग़ में 1 करोड़ 19 लाख रुपए की लागत से निर्मित धनद्रोंटी केहमली सडक़ का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने 1 करोड़ 91 लाख रुपए से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुडग़ के भवन के निर्माण कार्य का निरिक्षण भी किया।
इस अवसर पर उन्होंने अकहा कि ग्राम पंचायत पुडग़ उनके विधानसभा क्षेत्र का एक अहम भाग है जहाँ से उनका एक पारिवारिक भावनात्मक संबंध है। इसलिए पुरे विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ यहाँ पर भी सर्वागीण विकास कार्य चल रहे है जिसके अंतर्गत सडक़ पेयजल और स्वास्थ्य जैसी मूल आधारभूत संरचनाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 35 लाख रुपए से संपर्क मार्ग पूडग़़ की मेटलिंग रिटारिंग का कार्य प्रगति पर है और प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़ योजना चरण-3 के तहत गुम्मा-रेओघाटी सडक़ के लिए करीब 27 करोड़ रुपए स्वीकृत हुए है। गौरतलब है कि यह सडक़ गुम्मा से टिक्कर के बीच अहम संपर्क सडक़ है। इसके साथ ही पंचायत भवन पूडग़ के निर्माण के लिए भी 35 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

रोहित ठाकुर ने सडक़ों कि मेहता और उपयोगिता पर बल देते हुए कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में सडक़ों का निर्माण एक महत्वपूर्ण कार्य है क्योंकि सडक़ें विकास की भाग्य रेखाएं होती हैं। वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान पिछले 3 वर्षों में 148 सडक़ों की सफलतापूर्वक पासिंग हो चुकी है। इसके अतिरिक्त 500 करोड़ रुपए के सडक़ निर्माण व मरम्मत कार्य प्रगति पर है। साथ ही विद्युतए पेयजलए भवन निर्माण, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं पर करोड़ों रुपए का निवेश हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान जुब्बल कोटखाई के लिए 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वीकृत किए गए थे जिनमें से पूडग़़ का स्वास्थ्य केंद्र एक है।
शिक्षा मंत्री ने स्थानीय ग्रामीणों की मांगो पर आश्वासन देते हुए बताया कि केहमली सडक़ की मेटलिंग टारिंग के लिए शीघ्र ही संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी और इसे पक्का किया जायेगा। साथ ही अगले 2 महीनों में केहमली बिजली ट्रांसफार्मर को स्तरोन्नत कर लिया जाएगा जिससे कि बिजली की व्यवस्था और अधिक सशक्त होगी।

शिक्षा मंत्री और सरकार के प्रयासों से बनी सडक़: नरेश चौहान
इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान मिडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि केहमली गाँव लम्बे समय से सडक़ सुविधा से वंचित था लेकिन आज शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और कांग्रेस सरकार के प्रयत्न के फलस्वरूप यह सडक़ बनकर तैयार हुई है जिसके लिए उन्होंने ग्रामीणों को बधाइ दी और शिक्षा मंत्री का अभार व्यक्त किया।


| All Rights Reserved | Website By :