Monday, April 13, 2026

शिक्षा मंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर पुष्पांजलि की अर्पित

हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भूतपूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती पर बुधवार को रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।
उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को भारत की राजनीतिक इतिहास, सामाजिक परिवर्तन और महिला नेतृत्व की शक्ति के रूप में हमेशा याद किया जाता है। इंदिरा गांधी केवल देश की पहली महिला प्रधानमंत्री नहीं थी, बल्कि वह एक ऐसा व्यक्तित्व थीं जिसने सत्ता को जिम्मेदारी, दृढ़ता और दूरदर्शिता के साथ परिभाषित किया। उनके फैसले कठोर थे, उनका नेतृत्व अडिग था और उनकी सोच समय से आगे चलती थी। यही कारण है कि उन्हें आयरन लेडी ऑफ इंडिया कहा जाता है। इंदिरा गांधी ने कठिन परिस्थितियों में भी देश को मजबूती से संभाला।


इस दौरान उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम केहर सिंह खाची सहित अन्य लोगों ने भी इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देश भक्ति और भजन गायन की प्रस्तुति के माध्यम से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles