हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय आला कमान के नेताओं से संगठन के प्रभावी कामकाज को लेकर उनके अनुभव का मार्गदर्शन लिया। उन्होंने संगठन महामंत्री सांसद केसी वेणुगोपाल, अजय माकन,राजीव शुक्ला व नासिर हुसैन सहित अन्य नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात कर संगठन से जुड़े अहम कामकाज को लेकर मार्गदर्शन लिया।

विनय कुमार ने केंद्रीय आलाकमान के सभी नेताओं को विश्वास दिलाया कि हालांकि पूर्व में उनके पास प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष का अनुभव रहा है,पर अब उन्हें पूर्ण अध्यक्ष की बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। पिछले एक साल से पीसीसी, जिला व ब्लॉकों की कार्यकारिणी न होने की वजह से नेताओं पर कोई जिम्मेदारी नहीं थी,पर अब जल्द ही सब नेताओं व कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया जाएगा। विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश में नगर निकाय व पंचायती चुनाव होने वाले है इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की जरूरत है।


| All Rights Reserved | Website By :