हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष विनय कुमार रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल व चेतन चौहान व विदित चौधरी भी उपस्थित रहेंगी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू, व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रतिभा सिंह, प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य, कांग्रेस के विधायक व पूर्व विधायक बोर्डों व निगमों के अध्यक्ष- उपाध्यक्षों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से लोग भी शिमला पहुंचेंगे। खासकर सिरमौर, सोलन व शिमला जिला से अधिक संख्या में लोगों को इस कार्यक्रम में लाया जाएगा।
आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा,कांग्रेस एससी एसटी विभाग के अध्यक्ष अमित नंदा,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर,राज्य सहकारी बैंक निदेशक मंडल के सदस्य हरिकृष्ण हिमराल,परिवहन निगम के निदेशक मंडल के सदस्य धर्मेंद्र धामी,प्रदीप सूर्या,जितेंद्र चौधरी, यशपाल तनाइक,विवेक गौतम,राजेश शेकटु,वेद प्रकाश ठाकुर, चन्द्र मोहन ठाकुर , सहित पार्टी के कई अन्य नेताओं ने राजीव भवन में स्वागत समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए इसे अंतिम रूप दिया।


| All Rights Reserved | Website By :