Saturday, February 28, 2026

जुब्बल में थाना, मांदल व कुड्डू पंचायत में 4 सड़कों की हुई सफ़ल पासिंग, जनता ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया

हिमाचल आजकाल

शिमला । जुब्बल क्षेत्र की ग्राम पंचायत थाना, मांदल व कुड्डू में हिउणा से पोषेट, कुपड़ कैंची से मयोर-थोटु-मझगांव सड़क, सराजी से डाबन सड़क व अन्टी से घैली सड़क की सोमवार को सफल पासिंग हुई। ग्राम पंचायत थाना, मांदल व कुड्डू वासियों ने कहा कि सड़कों की सफ़ल पासिंग ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा सड़कों से न केवल आवागमन में तेजी आएगी बल्कि ग्रामीण जीवन के कई पहलुओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। ये सड़क ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेंगी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाएंगी और कृषि आधारित आजीविका को बढ़ावा देंगी। ग्राम ग्राम पंचायत थाना, मांदल व कुड्डू की जनता ने चार सड़क सम्पर्क मार्ग की सफलतापूर्वक पासिंग होने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

इस अवसर पर नायाब तहसीलदार सरस्वती नगर, एसडीओ लोक निर्माण उप मंडल सरस्वती नगर, हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारी,लोक निर्माण विभाग मंडल जुब्बल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता, स्थानीय लोग व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles