Saturday, February 28, 2026

एसजेवीएन के प्रबंध निदेशक ने नेपाल में अरुण-3 जलविद्युत परियोजना में प्रगति की समीक्षा की

हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने अजय कुमार शर्मा निदेशक(कार्मिक) के साथ स्ट्रेटेजिक रूप से महत्वपूर्ण ० क्रॉस बॉर्डर जलविद्युत उपक्रम की प्रगति की समीक्षा के लिए आज नेपाल में 900 मेगावाट की अरुण-3 जलविद्युत परियोजना का दौरा किया। यह दौरा भारत और नेपाल के मध्य क्लीन एनर्जी कोलेबोरेशन को तीव्रता से पूर्ण करने के एसजेवीएन के मजबूत संकल्प और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
दौरे के दौरान एसजेवीएन के प्रबंध निदेशक और निदेशक ने प्रमुख स्थलों पर परियोजना की गतिविधियों का पूरा जायजा लिया। फक्सिंडा में उन्होंने बांध स्थल का निरीक्षण कियाए जहां क भूपेंद्र गुप्ता ने परियोजना टीम से सुरक्षा गुणवत्ता और समय पर कार्य पूर्ण करने के सबसे उच्च मानकों को बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने रीजनल क्लीन एनर्जी को ऑपरेशन को मजबूत करने और भावी विद्युत जरूरत को पूर्ण करने में अरुण- 3 परियोजना की महत्ता पर जोर दिया।
इस अवसर पर श्री अजय कुमार शर्मा ने भी चुनौतीपूर्ण भौगोलिक व जलवायु परिस्थितियों में कार्य कर रही परियोजना टीम की लगातार प्रयासों की सराहना की। दोनों देशों के लिए परियोजना की रणनीतिक महत्ता पर बल देते हुए उन्होंने परियोजना निर्माण के संपूर्ण चरण में सुरक्षा अनुशासन और टीमवर्क के उच्च मानकों को बनाए रखने की जरूरत है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles