10 जनवरी से नरेगा बचाओ संग्राम के आयोजन करेगी कांग्रेस
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने जिला अध्यक्षों से मनरेगा का नाम बदलकर इसे कमजोर करने के केंद्र सरकार के निर्णय के खिलाफ प्रदेश में मनरेगा बचाओ संग्राम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को निर्देश है। उन्होंने कहा है अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर राष्ट्रव्यापी मनरेगा बचाओ संग्राम में प्रदेश की भागीदारी में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए और केंद्रीय आलाकमान द्वारा निर्देशित इस अभियान को सफलता पूर्वक पूरा करना होगा।
वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त जिला अध्यक्षों की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में 10 जनवरी से मनरेगा बचाओ संग्राम के आयोजन पर केंद्रीय आलाकमान द्वारा निर्देशित कार्यक्रम पर चर्चा के बाद इसके आयोजन को अंतिम रूप दिया गया। वहीं बैठक में इस आयोजन को लेकर जिला अध्यक्षों के सहयोग के लिए जिला व ब्लॉक कॉर्डिनेटर लगाने का भी निर्णय लिया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत मनरेगा में बदलाव के खिलाफ 10 जनवरी को हर जिला में जिला अध्यक्ष प्रेसवार्ता करेंगे। इसमें जिला के मंत्रियों, विधायको व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहेंगे। वहीं इसी तरह 11 जनवरी को हर जिला में प्रमुख स्थालों व राष्ट्रीय नेताओं की प्रतिमाओं के समूख एक दिवसीय सांकेतिक उपवास रखा जाएगा जबकि 12 जनवरी से 29 जनवरी तक पंचायत स्तर पर जनसम्पर्क, 30 जनवरी को वार्ड स्तर पर शांतिपूर्ण धरना,31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला स्तरीय मनरेगा बचाओ धरना,7 फरवरी से 15 के मध्य राज्य स्तरीय धरना व 16 फरवरी से 25 फरवरी के मध्य क्षेत्रीय एआईसीसी की रैलियां आयोजित होंगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल ने बैठक में वर्चुल जुडक़र सभी को निर्देश दिया कि कांग्रेस गरीबों के साथ अन्याय नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने मनरेगा का नाम बदलकर महात्मा गांधी का नाम हटा कर इसकी आत्मा को ही खत्म कर दिया है।
बजट सत्र के बाद कांग्रेस कार्यालय में बैठेंगे मंत्री
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए मंत्री अब कांग्रेस कार्यालय में बैठेंगे। बजट सत्र के बाद सभी मंत्रियों का पार्टी कार्यालय में बैठना जरूरी किया जाएगा। ताकि पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके। उनका कहना था कि जिला कांग्रेस की अध्यक्षों की नियुक्ति में कोइ्र गुटबाजी नहीं है। दो जिला के अध्यक्षों की नियुक्ति जल्द कर दी जाएगी। जिला अध्यक्षों में अनुभवी, युवाओं और महिलाओं को शामिल किया गया है।
बजट सत्र के बाद कांग्रेस कार्यालय में बैठेंगे मंत्री: विनय कुमार
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :