हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 14 और 15 जनवरी को कोटखाई और नावर क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री 14 जनवरी को पसुबह 11 बजे कोटखाई की ग्राम पंचायत बाग़ डुमेहर के जालठ क्षेत्र में जालठ-I से जालठ-II तक संपर्क सड़क का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे।
रोहित ठाकुर 15 जनवरी को सुबह 11 बजे पुजारली नंबर 4 में पंचायत भवन, पुजारली नंबर 4 के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात वह वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे। शिक्षा मंत्री दोपहर 2:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिक्कर में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
–


| All Rights Reserved | Website By :