हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत घंडूरी के गांव तलांगना में बीती रात लगी भीषण आग की घटना में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
शिक्षा मंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को घटना की तुरंत जांच करने तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता शीघ्र उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।
रोहित ठाकुर ने ईश्वर से दिवंगत की आत्माओं को शांति तथा शोकाकुल परिवारों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।


| All Rights Reserved | Website By :