हिमाचल आजकल
शिमला। टिक्कर तहसील की ग्राम पंचायत शरौंथा के अंतर्गत महिला मण्डल नरैंण (घोड़) की प्रधान पूनम रमसेठ सहित समस्त कार्यकारिणीं व सदस्यों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की जनहितैषी कार्यशैली एवं नावर क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने महिला मण्डल, नरैंण (घोड़) की सभी महिलाओं का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा ने महिला मण्डल को विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान नरैंण गांव से कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरि कृष्ण शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :