हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज सुबह उत्तराखंड के क्वाणु में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। यह बस चौपाल से पांवटा साहिब जा रही थी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों को बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकग्रस्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
शिक्षा मंत्री ने बस दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :