Thursday, February 26, 2026

शिक्षा मंत्री ने शैक्षणिक संस्थानों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


प्राथमिक विद्यालय चनौर में हुई घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया

हिमाचल आजकल

शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने देहरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चनौर के प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील वर्कर सलोचना देवी की हत्या की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए सबसे सुरक्षित स्थान होने चाहिए।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानून के अनुसार सख्त एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
उन्होंने शिक्षा विभाग को राज्य के सभी विद्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था की तुरंत समीक्षा करने और उसे अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए ताकि विद्यार्थियों, शिक्षकों, मिड-डे मील वर्करों सहित सभी सहायक कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और भविष्य में ऐसी घटना न हो।
शिक्षा मंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा विभाग इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
उन्होंने दिवंगत की आत्मा की शांति तथा परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।


Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles