Wednesday, February 25, 2026

गिलटाड़ी के बृज भूषण किमटेटा,सुरिंदर डुडेटा व मोहर सिंह रांटा परिवार सहित कांग्रेस में शामिल

हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल के खनाशनी क्षेत्र की गिलटाड़ी पंचायत से संबंध रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बृज भूषण किमटेटा,सुरिंदर डुडेटा व मोहर सिंह रान्टा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली व क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यो से प्रभावित होकर परिवार सहित भाजपा छोड़ कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने इन सभी का कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत किया। इस दौरान गिलटाडी गांव से कांग्रेस कार्यकर्ता ओम प्रकाश किमटेटा, वीरेंदर मंडेटा, विटी किमटेटा, ग्राम पंचायत रावीं के पूर्व उप प्रधान देस राज, टूरान गाव से राय सिंह चौहान, थाना गांव से शमशेर सिंह, संजीव भुरेटा व भकान गाव प्रकाश ठाकुर मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles