Wednesday, February 25, 2026

एसजेवीएन ने एमएसएमई के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का आयोजन किया

हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन ने नई दिल्ली में सूक्ष्मए लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के लिए विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 का सफल आयोजन किया। भूपेंद्र गुप्ता एसजेवीएन ने अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्त मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि भूपेंद्र गुप्ता ने अजय कुमार शर्मा, निदेशक (कार्मिक) सिपन कुमार गर्ग निदेशक वित्त, चंद्र शेखर यादव कार्यकारी निदेशक मानव संसाधन और कारपोरेट मुख्यालयए शिमला, संपर्क कार्यालय, दिल्ली के वरिष्ठ अधिकारी और वेंडर मीट से संबद्ध अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर भूपेंद्र गुप्ता ने कहा कि विशेष वेंडर डेवल्पमेंट मीट 2026 नई सहभागिता बनानेए नए अवसर तलाशने व आपसी सहयोग को मजबूत करने का कार्य करेगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से एसजेवीएन ने वेंडर सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धतता को मजबूत करते हुए 36 वेंडर डेवलपमेंट मीट आयोजित किए हैं। इ एमएसएमई विकास एसजेवीएन की सफलता का एक आवश्यक हिस्सा है, उन्होंने अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति व महिला स्वामित्व वाले एमएसएमई को आर्थिक पारितंत्र की मुख्यधारा से जोडऩे तथा एसजेवीएन की प्रापण प्रक्रियाओं में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के महत्व पर भी बल दिया।

अजय कुमार शर्मा निदेशक कार्मिक ने वेंडर मीट को संबोधित करते हुए कहा कि एसजेवीएन अपने प्रापण लक्ष्यों को पूर्ण करने और अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति और महिलाओं के स्वामित्व वाले उद्यमों सहित एमएसई सार्वजनिक प्रापण का लाभ प्रदान करने के लिए एमएसएमई के साथ सक्रिय रूप से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के विजन में योगदान देते हुए यह आत्मनिर्भरए भविष्योन्मुखी और समावेशी एमएसएमई नेटवर्क को बढ़ावा देती हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles