Wednesday, February 25, 2026

कोटखाई में उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय हुआ क्रियाशील

हिमाचल आजकल

शिमला। उपमंडल कोटखाई में उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय को औपचारिक रूप से क्रियाशील कर दिया गया। विभाग के उप निदेशक ने डॉ० नीरज मोहन व सहायक निदेशक डॉ. रविन्द्र ठाकुर ने शुभारंभ करते हुए इसे क्षेत्र के पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

उन्होंने जानकारी दी कि राज्य मंत्रिमंडल द्वारा पशु चिकित्सालय कोटखाई का दर्जा बढ़ाकर इसे “उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय” किया गया था। विभाग ने 12 फरवरी को इसकी अधिसूचना जारी की, जिसके उपरांत अब यह संस्थान पूर्ण रूप से कार्यशील हो गया है।

उप-मंडलीय स्तर पर दर्जा बढ़ने के बाद पशु चिकित्सालय कोटखाई में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की सेवाएं, उन्नत उपचार सुविधाएं, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, आपातकालीन पशु स्वास्थ्य सेवाएं तथा पशुधन से संबंधित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इससे क्षेत्र के पशुपालकों को बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। साथ ही दुग्ध उत्पादन, पशुधन संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिलेगी।

स्थानीय जनता ने उप-मंडलीय पशु चिकित्सालय कोटखाई के क्रियाशील होने पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त करते हुए इसे पशुपालकों के लिए एक अहम कदम बताया है।
इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० अंकुश चौहान, डॉ०
स्वाति चंदेल व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles