Wednesday, February 25, 2026

केंद्र सरकार युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही : राठौर

देशभर के युवाओं में बेरोजगारी व घटते रोजगार अवसर को लेकर आक्रोश

हिमाचल आजकल
शिमला। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि दिल्ली में आयोजित हालिया समिट के दौरान युवा कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलेस प्रदर्शन को मुद्दा बनाकर युवाओं की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि बिना वारंट हिमाचल सदन में कथित रूप से रेड करने वाली दिल्ली पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह बात उन्होंने बुधवार को शिमला में पत्राकरों से कही।
राठौर ने कहा कि 20 फरवरी को दिल्ली में आयोजित समिट के दौरान युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के साथ हुई डील और उससे किसानों व युवाओं के हितों पर पडऩे वाले प्रभाव को लेकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया था। उन्होंने कहा कि देशभर के युवाओं में बेरोजगारी, घटते रोजगार अवसर और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर आक्रोश है।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार दो करोड़ रोजगार देने के वादे के साथ सत्ता में आई थी, लेकिन इसके विपरीत नौकरियों में कटौती और संविदा व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। दिल्ली समिट में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने इन मुद्दों को उठायाए जिसके बाद कुछ युवाओं को गिरफ्तार किया गया। राठौर ने कहा कि युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा यह बयान देना कि इस प्रदर्शन से देश की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमिल हुई है, आश्चर्यजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या लोकतांत्रिक ढंग से विरोध दर्ज कराना देशविरोधी गतिविधि हैघ् उन्होंने कहा कि विपक्ष का दायित्व है कि वह सरकार की नीतियों और निर्णयों पर सवाल उठाए। उन्होंने दिल्ली समिट में एक निजी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदर्शित रोबोट के मामले का भी जिक्र किया। राठौर ने कहा कि जिस रोबोट को भारत में विकसित बताकर पेश किया गया, बाद में उसके चीनी मूल का होने की बात सामने आई।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles