हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 2 मार्च को कोटखाई क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। शिक्षा मंत्री 2 मार्च को कोटखाई में उपमंडल दंडाधिकारी कार्यालय के राजस्व अभिलेख कक्ष का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद वह कोटखाई में उप-न्यायाधीश न्यायालय का निरीक्षण करेंगे। शिक्षा मंत्री कोटखाई के नव उन्नत उप-विभागीय पशु चिकित्सालय का लोकार्पण करेंगे और पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित ब्रीडर्स कैंप में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री कथाण्डी में संपर्क मार्ग दवाण्डी.कथाण्डी का लोकार्पण करेंगे और उसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जनसमस्याएं सुनेंगे।
शिक्षा मंत्री 2 मार्च को कोटखाई क्षेत्र के दौरे पर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :