हिमाचल आजकल
शिमला। नावर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाकात की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र से संबंधित समस्या से शिक्षा मंत्री को अवगत करवाया। शिक्षा मंत्री ने समस्या को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल समाधान किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को विश्वास दिलाया कि वे संगठन को सशक्त बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ मिलजुलकर कार्य करेंगे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ललित सग्रेल , पूर्व प्रधान ग्राम पंचायत कुठाड़ी रजनीश सिंघा, मनीष नेगी, संजू नेगी, सतीश काल्टा, शेर सिंह सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी, देविंदर चौहान व जगदीश कुमार उपस्थित रहे।
नावर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोहित ठाकुर से मुलाकात की
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :