Saturday, April 11, 2026

हिमाचल में किसी भी मेडिकल कॉलेज को बंद नहीं किया जाएगा : सुक्खू

सरकार विभिन्न अस्पतालों में 400 डाक्टरों नियुक्ति कर रही
हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश सरकार किसी भी मेडिकल कॉलेज को बंद नहीं करेगी। बल्कि सभी 6 मेडिकल कॉलेजों में आधारभूत ढंाचे को मजबूत किया जाएगा। अगले 6 महीने में किसी भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्टाफ की कमी नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न अस्पतालों में 400 डाक्टरों नियुक्ति कर रही है। इसके अलावा आईजीएमसी व टांडा मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटों को बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा चंबा मेडिकल कॉलेज में भी पीजी की कक्षाएं श्याुरू की जाएगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने विधायक राकेश जम्वाल के मूल प्रश्न के उत्तर में सदन को दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टांडा अस्पताल में असिस्टेंट प्रोफेसर के 100 पद मेडिकल कॉलेज में भरने जा रही है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग के जरिये इन पदों को भरा जाएगा। डाक्टरों के पद वॉक इन इंटरव्यू की जगह लिखित परीक्षा से ही पद भरे जाएंगे।

भाजपा सरकार में डाक्टरों के 300 पदों को भरा गया: जयराम ठाकुर
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में डाक्टरों के 300 पदों को भरा गया था। डाक्टरों के कई पद पिछले भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत किए थे। उनका कहना था कि यूक्रेन व चीन के अलावा अन्य कई देशों से बच्चे मेडिकल की पढ़ाई करके आए थे। करीब 700 बच्चे नौकरी की तलाश में थे। तब भाजपा सरकार ने विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों के पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर थी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles