Saturday, August 1, 2026

शिक्षा मंत्री 3 से 5 अप्रैल तक जुब्बल कोटखाई क्षेत्र का दौरा करेंगे

हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 3 से 5 अप्रैल तक जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। वह 03 अप्रैल को ग्राम पंचायत कोट काईना में संतोषीनगर से शोली काईना दोगरी संपर्क  सड़क मार्ग का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद स्थानीय जनता की समस्याओं को सुनेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे। इसके बाद शिक्षा मंत्री काईना से धरोट संपर्क  सड़क मार्ग का लोकार्पण करेंगे। बाद में वह ग्राम पंचायत पराली में चल रहे मंडोहल सडक़ से हरिजन बस्ती पछाडा के सडक़ निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे।
रोहित ठाकुर 4 अप्रैल को टुरान से अप्पर प्रेम नगर के सम्पर्क सडक़ मार्ग और टुरान से हमराण संपर्क  सड़क मार्ग का उदघाटन करेंगे। इसके बाद वह स्थानीय जनता की समस्याओं को सुनेंगे। शिक्षा मंत्री 5 अप्रैल को ग्राम पंचायत कुडू में नढाल संपर्क  सड़क मार्ग का भूमि पूजन करेंगे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढाडी रावत के भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह बटार गांव के लंगर भवन की आधारशिला रखेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles