हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर ने आज पीटरहॉफ, शिमला में भारतीय खेल प्राधिकरण एन.एस. एन.आई.एस. पटियाला द्वारा 650 शारीरिक शिक्षकों के लिए ज्ञान और अनुभव के पांच दिवसीय अभ्यास कार्यक्रम के शुभारंभ व ध्वजारोहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में खेल संस्कृति को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को एशिया के अग्रणी संस्थान नेताजी सुभाष नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स (एनएसएनआईएस), पटियाला में विशेष प्रशिक्षण के लिए भेजने की शुरुआत की है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिमला के पीटरहॉफ से 135 शिक्षकों के पहले बैच को रवाना किया।

एनएसएनआईएस प्रशिक्षण से हिमाचल की खेल शिक्षा को नई दिशा मिलेगी। राज्य सरकार द्वारा समग्र शिक्षा के तहत कुल 650 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में भेजे गए 135 शिक्षकों में 51 महिला शिक्षक शामिल हैं, जिनमें 75 पीईटी, 40 डीपीई, 12 प्रवक्ता (शारीरिक शिक्षा) और कोच सम्मिलित हैं।

इस मोके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि एनएसएनआईएस जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए भेजना प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने की दिशा में एक नई शुरुआत है। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े तीन वर्षों में राज्य सरकार ने शिक्षा सुधार के साथ-साथ खेलों में भी उल्लेखनीय प्रगति की है। लगभग 12 वर्षों के बाद हिमाचल में राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंटों का सफल आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक शिक्षा अत्यंत आवश्यक है और पहाड़ी क्षेत्रों में कबड्डी व वॉलीबॉल जैसे खेलों में बेहतर प्रदर्शन की व्यापक संभावनाएं हैं, जिन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस अवसर पर समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा, स्कूली शिक्षा निदेशक आशीष कोहली, अतिरिक्त निदेशक बीआर शर्मा,खेल कीड़ा संघ के महासचिव संतोष चौहान सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :