Thursday, April 9, 2026

एसजेवीएन के कारपोरेट मुख्यालय शिमला में रक्तदान शिविर का आयोजन

हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक भूपेंद्र गुप्ता ने बताया कि एसजेवीएन ने शिमला स्थित कारपोरेट मुख्यालय में अपने सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहले न केवल संगठन में संवेदना और सामाजिक दायित्व की संस्कृति को मजबूत करती हैं, अपितु स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को सहयोग देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन एसजेवीएन के पिदेश अजय कुमार शर्मा (कार्मिक) द्वारा पार्थजीत डे निदेशक (वित्त) पंकज पोरवाल मुख्य सतर्कता अधिकारी और एसजेवीएन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा ने कर्मचारियों और अन्य प्रतिभागियों द्वारा प्रदर्शित स्वैच्छिक सेवा भावना की सराहना की गई। उन्होंने कहा कि एसजेवीएन ऐसी और इस प्रकार की और अधिक गतिविधियों के आयोजन के लिए प्रतिबद्ध है, जो समाज में सार्थक योगदान देती हैं और दूसरों को भी इस पुनीत कार्य में शामिल होने के लिए प्रेरित करती हैं। इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा और उनकी धर्मपत्नी शैली शर्मा, संरक्षिका, सतलुज लेडीज क्लबए शिमला ने रक्तदान किया। इस शिविर में 200 से अधिक यूनिट का रक्तदान किया गया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles