शिक्षा मंत्री ने नावर क्षेत्र में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को रोहड़ू उपमंडल के नावर क्षेत्र में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दोगडा खड्ड से गढ़ाडी ग्राम पंचायत पुजारली-4 तक निर्मित उठाऊ सिंचाई योजना का शुभारंभ किया। करीब 89 लाख रुपए की लागत से तैयार इस योजना से ग्राम पंचायत पुजारली-4 और करासा पंचायत के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इस परियोजना से दो विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे कृषि और बागवानी गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और फसल उत्पादन में सुधार होगा।
विधायक रोहड़ू मोहन लाल ब्राक्टा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में चुनौतीपूर्ण वित्तीय परिस्थितियों के बावजूद विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा हैए ताकि आमजन को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

देवरीघाट-दरोटी उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण
शिक्षा मंत्री ने जल शक्ति मिशन के तहत पहले चरण में देवरीघाट-दरोटी उठाऊ पेयजल योजना का लोकार्पण किया। करीब 1 करोड़ 82 लाख रुपए की लागत से पूर्ण इस योजना से ग्राम पंचायत टिक्कर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बागवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा यूनिवर्सल कार्टन योजना लागू की गई है, जिससे सेब उत्पादकों को लाभ मिल रहा है। इसके अलावाए एमआईएस योजना के तहत किसानों को 160 करोड़ रुपये वितरित किए गए हैं, जिनमें 90 करोड़ रुपए पूर्व सरकार की देनदारी के रूप में शामिल थे।

निर्माणाधीन खारला स्कूल भवन का किया निरीक्षण
शिक्षा मंत्री ने राजकीय उच्च विद्यालय खारला के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया। लगभग 3 करोड़ 33 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस भवन का टेंडर आवंटित किया जा चुका है और कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रथम चरण में लगभग 160 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से जोड़ा गया है। साथ हीए पहली कक्षा से अंग्रेजी शिक्षा आरंभ की गई है और सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट ड्रेस लागू की गई हैए ताकि सरकारी और निजी स्कूलों के बीच की दूरी कम हो सके। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। शिक्षा मंत्री ने उनके उत्साहवर्धन के लिए 15 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की घोषणा की।


| All Rights Reserved | Website By :