हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल के धार गांव से संबंध रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ सक्रिय कार्यकर्ता रविंदर राणा और राकेश राणा ने भाजपा छोडक़र कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। दोनों ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की कार्यशैली और क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर यह निर्णय लिया। रविंदर राणा और राकेश राणा पूर्व में भाजपा के विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं और धार पंचायत में भाजपा के बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल नावर कोटखाई के अध्यक्ष जितेंद्र मेहता ने रविंद्र राणा और राकेश राणा का पार्टी में शामिल पर स्वागत किया है। इस अवसर पर धार गांव के कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
धार के रविंद्र राणा व राकेश राणा ने थामा कांग्रेस का दामन
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :