हिमाचल आजकल
शिमला। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज शिमला के विख्यात धार्मिक स्थल जाखू मन्दिर जाकर माथा टेका और पूजा अर्चना की। लेडी गवर्नर श्रीमती बिंदु गुप्ता और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ थे।
राज्यपाल सड़क मार्ग होते हुए जाखू मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर परिसर का दौरा भी किया। इस अवसर पर, तहसीलदार श्री नारायण सिंह वर्मा ने राज्यपाल और लेडी गवर्नर को जाखू मंदिर की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

बाद में, राज्यपाल ने शिमला के एतिहासिक रिज में चहलकदमी की। वह रिज पर देश भर से आये पर्यटकों से भी मिले और उनसे बातचीत की। पर्यटकों ने भी उत्साह के साथ राज्यपाल और लेडी गवर्नर के साथ फोटो खिंचवाई।
राज्यपाल ने कहा, “हिमाचल बहुत ही खूबसूरत है। प्रकृति में यहां भरपूर सौंदर्य प्रदान किया है। इस खूबसूरती को बनाये रखना हम सब का कर्तव्य है।”
राज्यपाल ने रिज स्थित एचपीएम.सी. आउटलेट से खाद्य सामग्री की खरीददारी की और स्वयं भी खाने का आनंद लिया। वह आशियाना भी गए और कॉफी का आनंद लिया।


| All Rights Reserved | Website By :