हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 22 मई, 2026 मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन गसो पुल से प्रारंभ होकर एनजेएचपीएस परिसर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सताद्री परिसर में संपन्न हुई।
मैराथन का शुभारंभ परियोजना प्रमुख, एनजेएचपीएस राजीव कपूर एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शिवाली कपूर ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
प्रतियोगिता को चार आयु वर्गों (पुरुष एवं महिला)— 35 वर्ष से कम, 35-45 वर्ष, 45-55 वर्ष एवं 55 वर्ष से अधिक में आयोजित किया गया।
मैराथन के समापन अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री राजीव कपूर एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शिवाली कपूर द्वारा सताद्री प्रेक्षागृह में प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए ।
स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत 24 मई 2026 तक विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद एवं प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


| All Rights Reserved | Website By :