हिमाचल आजकल
शिमला। कोटखाई की ग्राम पंचायत टाऊ-कथांडी और थरोला से भाजपा के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता प्यारे लाल (थरोला), कुलदीप भीमटा (टाऊ), नरेंद्र भीमटा (टाऊ), देविंदर भीमटा (टाऊ) व भागमल भीमटा (टाऊ) ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की जनहितैषी कार्यशैली और क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष जितेंद्र मेहता , वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुमान सिंह चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्षा कमलेश ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता लोकेन्द्र पूरटा सहित थरोला, टाऊ व कथांडी पंचायतों के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मेहता ने सभी का कांग्रेस परिवार में गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विश्वास दिलाया कि पार्टी में उन्हें पूर्ण सम्मान, सहयोग व संगठन में सक्रिय भूमिका प्रदान की जाएगी।


| All Rights Reserved | Website By :