हिमाचल आजकल
शिमला।उत्तर भारत के प्रमुख उद्यमी संगठनों में से एक टाई, चंडीगढ़, जो नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कार्यरत है,18 जुलाई को हयात रीजेंसी, चंडीगढ़ में लीडरशिप कॉन्क्लेव और 23वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) का आयोजन करेगा।‘स्ट्रेनगथेनिंग पार्टनेरशिप्स, एडवांसिंग एंटरप्रेन्योरशिप’(साझेदारी को मजबूत बनाना, उद्यमिता को आगे बढ़ाना”) विषय पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में उद्यमी, स्टार्टअप फाउंडर्स, ईइन्वेस्टर्स, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, नीति निर्माता, शिक्षाविद और टाई के सदस्य शामिल होंगे। इस दौरान सहयोग, नवाचार और रणनीतिक साझेदारी के माध्यम से मजबूत उद्यमिता माहौल तैयार करने पर चर्चा होगी।
इस कॉन्क्लेव में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनकी उपस्थिति स्टार्टअप, एमएसएमई, नवाचार आधारित उद्योगों और सतत आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सरकार और उद्योग जगत के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाती है।लीडरशिप कॉन्क्लेव नीति निर्माताओं और उद्यमियों के बीच सार्थक संवाद का मंच बनेगा। इसमें निवेश के अवसर, कारोबार करने में आसानी, नवाचार, स्टार्टअप की प्रगति, क्षेत्रीय सहयोग और उत्तर भारत में उभरते कारोबारी अवसरों जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।चैप्टर ने अपनी प्रमुख पहल ‘टाई वूमेन’ और ‘टाई यंग एंटरप्रेन्योर्स (टीवाईई)’ का भी विस्तार किया है। इनके माध्यम से महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने और स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों में उद्यमिता की भावना विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। मार्गदर्शन, मास्टरक्लास, स्टार्टअप पिच सेशंस, निवेशकों से संवाद और विशेषज्ञों द्वारा आयोजित कार्यशालाओं के जरिए नए उद्यमियों और शुरुआती चरण के स्टार्टअप्स को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए गए हैं।
टाई चंडीगढ़ के प्रेसिडेंट पुनीत वर्मा ने कहा कि लीडरशिप कॉन्क्लेव सहयोग, नवाचार और उद्यमिता की उत्कृष्टता का उत्सव है। स्ट्रेनगथेनिंग पार्टनेरशिप्स, एडवांसिंग एंटरप्रेन्योरशिप’ विषय इस विश्वास को दर्शाता है कि सरकार, उद्योग, शिक्षण संस्थानों, निवेशकों और उद्यमियों के बीच मजबूत सहयोग से ही विश्वस्तरीय स्टार्टअप माहौल तैयार किया जा सकता है।हमारे लिए यह सम्मान की बात है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में हमारे बीच आ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश पर्यटन, कृषि तकनीक, खाद्य प्रसंस्करण, नवीकरणीय ऊर्जा, स्वास्थ्य, वेलनेस, विनिर्माण और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है


| All Rights Reserved | Website By :