हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया घोषणा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज, नीट पेपर लीक मामले और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े गंभीर सवालों पर ठोस फैसले की घोषणा करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
शिमला में पत्रकारों से बातचीत में राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री रात आठ बजे सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर आए तो लोगों को लगा कि कोई बड़ा फैसला होने वाला है। उन्होंने कहा कि उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री छात्रों के साथ हुई घटनाओं पर दुख व्यक्त करेंगे, जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की घोषणा करेंगे, लेकिन केवल फास्ट ट्रैक कोर्ट की बात कही गई।
राठौर ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ जिस तरह का व्यवहार हुआ और छात्राओं पर कथित लाठीचार्ज किया गया, उसने पूरे देश को झकझोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मुंह से इस घटना पर संवेदना का एक शब्द भी नहीं निकला। उन्होंने मांग की कि छात्रों के साथ कथित दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को तत्काल निलंबित किया जाए।


| All Rights Reserved | Website By :