शिमला। हिमाचल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राज्य के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी जिला उपनिदेशकों (प्राथमिक एवं उच्च) और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 15 अगस्त को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और राष्ट्रभक्ति से जुड़े आयोजन किए जाएंगे।
निदेशालय ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों के सभी स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें और सुनिश्चित करें कि स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी स्कूल खुले रहें। साथ ही, संबंधित तहसील, उपमंडल और जिला मुख्यालयों पर आयोजित सरकारी समारोहों में विद्यालयों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए।
आदेश में कहा गया है कि इन निर्देशों का सभी स्तरों पर सख्ती से पालन किया जाए। आदेश की प्रति शिक्षा सचिव, हिमाचल प्रदेश और शिक्षा निदेशालय के संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
15 अगस्त पर हिमाचल के सभी सरकारी स्कूल रहेंगे खुले, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए निर्देश
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :